आशाओं ने अपनी मांगो के समर्थन में सीएमओ को ज्ञापन सौंपा ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : उत्तर प्रदेश वर्कर्स यूनियन के बैनर तले  आशाओं ने  अपनी मांगों के समर्थन में सीएमओ बरेली  को एक ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन के द्वारा  आशा एवं आशा संगिनियों ने  8 माह के बकाये वेतन का भुगतान , काम के घंटे तय करने के साथ वेतन 21 हजार रुपए  करने ,आशा के लिए 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा , आशा संगिनियों के लिए 50 लाख जीवन बीमा कराने ,2017 से अब तक दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाली आशा एवं आशा संगिनियों  को 20 लाख रुपये के मुआवजा देने की  सीएमओ से मांग की  ।

 

 

 

इस मौके पर आशाओं ने  यह कहा कि उनके वेतन का अगर 28 नवंबर तक  भुगतान नहीं कराया गया तो वह 29 नवंबर से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगी। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मी देवी ,मनाजु पटेल ,शिववती साहू ,सुनीता गंगवार सहित कई आशा एवं  आशा संगिनियों मौजूद रही।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज