आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेदिक चिकित्सकों एवं स्टाफ ने निकाली गई बाइक रैली ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

एडीएम सौरभ ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 
बरेली : आयुर्वेद के जनक  धन्वंतरि की स्मृति में आज शहर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयुर्वेद के प्रचार प्रसार करने के मकसद से एक विशाल बाइक  रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडीएम सिटी सौरभ दुबे पहुंचे।   स्वास्थ्य कर्मियों ने  एडीएम सौरभ दुबे  को फूलों का बुके एवं तुलसी का पौधा देकर उनका स्वागत किया। बाद में  सौरभ दुबे ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली गांधी उद्यान से निकलकर चौकी चौराहे , कचहरी ,रेलवे जंक्शन ,होते हुए वापस गांधी उद्यान पहुंची।
बाइक रैली में  बाइक सवार तमाम स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। रैली में शामिल होने वालों में  बड़े नामों में डॉक्टर प्रमेन्द्र माहेश्वरी ,योग प्रशिक्षक डॉक्टर सियाराम आदि रहे  ।  गांधी  उद्यान में धन्वन्तरि पूजन के साथ  जनमानस को योगाभ्यास  भी कराया गया। रैली का आयोजन डा अमरदीप सिंह नायक, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली  के निर्देशन में किया गया था। रैली में डॉक्टर अब्बास अली क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी बरेली, डा० रामदास, डा. अजय सिंह सिंह ,डॉक्टर विश्वजीत कुमार त्रिपाठी, डॉ तपिश  माहेश्वरी ,डा0 जय प्रकाश पाण्डेय, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉक्टर आजम , डॉक्टर  श्रद्धा पाठक ,डॉक्टर  विवेक कुमार मिश्रा ,डॉ सतीश कुमार , संजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज