मॉडल टाउन मेले में हुआ रावण के पुतले का दहन ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के मार्डन टाउन में पंजाबी युवा सभा ने  दशहरे  मेले का आयोजन किया। यह मेला पूर्व में हुए सभी मेलों में विराट था। इस मेले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे । इस मेले में  रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया इस। म इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, महापौर डॉ उमेश गौतम, ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य, भाजपा महानगर अधीर सक्सेना, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ के. एम. अरोरा व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता मौजूद के वरिष्ट पत्रकार वीरेंद्र अटल के साथ मुकेश कुमार मौजूद रहे।

 

 

 

दशहरा पर बहेड़ी में भी हुआ  रावण के पुतले का दहन

बहेड़ी। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर रामलीला मैदान में खड़े किये गए रावण के पुतले का दहन किया गया जिसपर लोगों में खुशी की लहर दौड़ उठी।
दशहरा के मौके पर रामलीला पंडाल में लंका दहन और रावण वध का मंचन किया गया। इसके उपरांत राम के स्वरूप ने रामलीला मैदान में खड़े विशाल रावण के पुतले में आग लगाई। जैसे ही राम के स्वरूप ने रावण के पुतले में आग लगाई तो रावण का पुतला धूं धूं कर जल गया। इस दौरान एसपी ग्रामीण मुकेश चन्द्र मिश्रा सीओ तेजवीर सिंह कोतवाल श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ और रामलीला कमेटी के तमाम पदाधिकारी सहित सेंकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज