मस्जिदों और घरों में हुई सकलैन मियां हुज़ूर के तीजे की फातिहा,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। पीरों मुर्शिद शाह सकलैन मियां हुज़ूर के विसाल के बाद यहाँ मियां हुज़ूर के मुरीदों और अकीदतमंदो ने उनके तीजे की फातिहा दिलाई। फातिहा ख्वानी के बाद मियां हुज़ूर के लिये दुआएं की गईं और उनके दरजात बुलंद होने की भी दुआएं की गईं। इस दौरान मुरीद पीरों मुर्शिद को याद कर रोते हुए भी नज़र आये।

 

यहाँ नगर की सकलैनी मस्जिद, अंसारियान मस्जिद, ताज मस्जिद में बरेली शरीफ की दरगाह शाह शराफत मियां के सज्जादनशीन रहे शाह सकलैन मियां हुज़ूर की तीजे की फाताह दिलाई गई। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में मियां हुज़ूर के मुरीदों और अकीदातमंदो ने तीजे की फातिहा में शिरकत की। दुआ के दौरान अकीदातमंद मियां हुज़ूर को याद कर अपने आंसू नहीं रोक पाये। इसके अलावा मुरीदों और अकीदतमंदो ने होने घरों पर भी मियां हुज़ूर के तीजे की फातिहा दिलाकर पीरों मुर्शिद के दरजात बुलंद होने की दुआ की।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज