अज्ञात का शव मिलने से मचा हड़कंप ,देर शाम तक नहीं हो सकी शिनाख्त,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। नगर के राजपाल पेट्रोल पंप के पास एक आज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को कब्ज़े में लेकर उसकी शिनाख्त कराई लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

 

नगर में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को नगर के राजपाल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। मौके पर मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 30 साल के आसपास है। बताया जाता है कि मृतक शराब पीने का आदि था और लोग उसे विहारी कहकर पुकारते थे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज