टॉफी दिलाने के बहाने ले गए पडोसी ने मासूम के साथ की हैवानियत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली : अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव  में एक मासूम बच्ची को टॉफी को दिलाने के बहाने  ले गए पड़ोसी ने  बच्ची के साथ  रेप की घटना अंजाम दे डाला। बच्ची किसी तरह से अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।  जब परिजनों को  मासूम के साथ हैवानियत की बात पता चली  तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई।  परिजनों ने इसके बाद  अलीगंज पुलिस से सम्पर्क साधा , पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी होते ही शहर से पुलिस के आलाधिकारियों के पहुंचने की भी खबर हैं।

 

 

बताया यह भी जा रहा है कि   आरोपी यशपाल ने बीते सोमवार की शाम को घर के बाहर टहल रही पांच वर्षीया बच्ची को  दुकान से टॉफी दिलाने  के लिए अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। इसके बाद आरोपी ने पड़ोस के एक युवक के घर पर ले जाकर मासूम के  साथ दुष्कर्म किया।  थाना प्रभारी  अलीगंज ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं , आगे की कार्रवाई जारी हैं ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज