पखवाड़े के तहत रामपुर में चला सफाई अभियान, डीएम ने भी झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

रामपुर ।जेल हो या रेल, अस्पताल हो या शैक्षिण संस्थान सब जगह चलाया गया सफाई अभियान स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर तो वहीं डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने झाड़ू चला कर दिया सफाई संदेश। जनपद रामपुर में जगह-जगह सफाई पखवाड़े को लेकर स्वच्छता अभियान की तस्वीरें देखने को मिली , जिसका उद्देश्य जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना था तो वही केंद्र में प्रदेश की सरकार के इस मिशन को जमीनी स्तर तक पहुंचाना था।

 

 

रामपुर में स्वच्छता पखवाड़े को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी तैयारी की गई थी और इसी के तहत जहां जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मातहतों के साथ मिलकर सड़क पर झाड़ू चलाई तो वही रेलवे अधिकारी भी रामपुर जंक्शन पर सफाई करते नजर आए। विश्व प्रसिद्ध रजा लाइब्रेरी, जिला जेल, कलेक्ट्रेट, जजी परिसर, तहसीलों और सरकारी अस्पतालों के अलावा शैक्षिण संस्थानो में तो चला सफाई अभियान तो वहीं स्कूली बच्चों ने भी हाथों में बैनर लेकर रैली निकाली है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज