नवागत एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने  संभाला चार्ज ,पहले दिन सुनी फरियादियों की शिकायत,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। हापुड़ से ट्रांसफर हो कर बरेली पहुंचे एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र ने  आज एसपी ग्रामीण का पद  ग्रहण कर लिया है। वह बीती शाम हापुड़ से बरेली पहुंचे थे । वह पूर्व एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल की जिम्मेदारी संभालेंगे । एसपी राजकुमार हापुड़ में एसपी ग्रामीण की जिम्मेदारी लेंगे । बरेली पहुंचे एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने मिलने पहुंचे पत्रकारों से व्यवहारिक बातचीत की। इसी दौरान एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने नवाबगंज से पहुंचे फरियादी की शिकायत को सुना और संबंधित थाने को आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के बाद मुकेश चंद्र का हुआ ट्रांसफर

हापुड़ में कुछ दिन पहले हुए  वकीलों पर लाठीचार्ज के मामले में शासन ने अपर पुलिस अधीक्षक को हटाने की कार्रवाही करते हुए  मुकेश चंद्र मिश्र को बरेली एसपी ग्रामीण की जिम्मेदारी दी थी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज