आजम के घर 60 घंटे रेड करने के बाद आईटी के अधिकारी लौटे,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मुजस्सिम खान,

रामपुर – समाजवादी पार्टी का वरिष्ठ नेता आज़म खान के घर से उनके कई ठिकानों के अलावा उनके कुछ करीबियों के घर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापे मार कार्रवाई की थी जो लगभग 60 घंटे तक चली और अंत में सभी अधिकारी सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ वापस लौट गए।

 

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में इनकम टैक्स की टीम के द्वारा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के आवास सहित कई ठिकानों पर बुधवार सुबह से ही छापेमार कार्यवाही शुरू हो गई थी। टीम के द्वारा जहां उनसे उनके परिवार से पूछताछ की गई तो वहीं सपा विधायक नसीर अहमद खान एवं पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सलीम कासिम की भूमिकाओं की भी गहनता के साथ जांच की गई। कार्यवाही के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा बल के जवान भी मस्टर्ड नजर आए लगभग 60 घंटे तक आईटी के कार्यवाही किस हद तक पहुंची इसका जवाब मीडिया को दिए बगैर ही सभी ठिकानों से वापस लौट गई हालांकि बात अलग है कि टीम को कुछ ना कुछ जरूर हासिल हुआ है और यही कारण है कि आजम खान अपनी आधी अधूरी सी बात कह कर मुरझाए हुए चेहरे के साथ अपने आवास में वापस लौट गए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज