बिथरी में बुजुर्ग दुकानदार की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बिथरी थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में बीती रात एक बुजुर्ग दुकानदार की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बुजुर्ग के साथ यह घटना तब हुई , जब वह घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था।तड़के सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर चोट का निशान है, जिससे आशंका इस बात की जताई जा रही है कि मृतक की सिर पर तेज धारदार हथियार से हमला करके हत्या की होगी।

 

 

 

 

 

बिथरी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि जहूर( 60) पुत्र कल्लूबक्श की बीती रात अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी । मृतक के सिर पर चोट का निशान पाया गया है। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही मृतक की बोड्डी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज