सोशल मीडिया पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी के बरेली में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने हिंदूवादी नेताओं की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।तहरीर के मुताबिक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को हत्या की धमकी दी गई है। आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा है कि बाबा पर मौत मंडरा रही है। इसके बाद से से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हिंदू संगठनों की ओर से ट्वीट करके पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई है।

 

जानकारी के मुताबिक हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठोरा निवासी अनस अंसारी ने इंस्ट्राग्राम पर mr_anas2332 के नाम से आईडी बना रखी है। जिस पर उसने हिन्दू धर्म प्रचारक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भड़काऊ पोस्ट की है।हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। विवादित पोस्ट की स्क्रीन शॉट को ट्वीट करके बरेली पुलिस, आईजी, एडीजी और डीजीपी को टैग करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग है।

 

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने मीडिया को बताया की अनस अंसारी नाम के व्यक्ति ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस की तरफ से हाफिजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री इनदिनों राजस्थान के सीकर में अपना दरबार लगाये हुए जहां वह भक्तों की पर्ची निकालकर समस्याओं का समाधान बता रहे है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज