कोलकत्ता से मौत खींच लाई सर्राफा कारीगर को , बंदरों के डर से तीसरी मंजिल से गिरकर कारीगर की मौत,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सर्राफा कारीगर की तीसरे मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कारीगर दो दिन पहले ही रोजी रोटी के तलाश में कोलकत्ता से बरेली पहुंचा था । आज सुबह वह घर की छत पर खड़ा था तभी कई बंदर अचानक आ खड़ा हुए । यह देख रूपचंद डर गया उसने बंदरों से बचने के लिए कोशिश की तो वह अचानक तीसरी मंजिल से जमीन पर आ गिरा। जिसके कारण कारीगर की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

जानकारी के मुताबिक मृतक रूपचंद (32) कोलकाता के जिला हुबली थाना शिगरर क्षेत्र के गांव राजा रामबली सोने-चांदी का सामान बनाने का काम करता था। और वह कोतवाली के बिहारीपुर सौदाग्रान में कारीगर तुषार दलोइ आलोक के मकान में किराए पर रहता था। आज सुबह रूपचंद छत पर गया हुआ था । इस दौरान वहां बंदर आ गए। छत की तीसरी मंजिल पर बंदर के डर से वह गिर गया। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना के बारे में जानकारी दे दी है वही परिजन कोलकत्ता से बरेली के लिए रवाना हो गए है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज