सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,  मृतक अपने परिवार में सबसे छोटा था,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। नेशनल हाईवे ठिरिया खेतल के पास एक अनियंत्रित क्रेन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया था । सूचना पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था , जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

फतेहगंज पश्चिमी के कस्बा के बार्ड 10 के सभासद वशीर अहमद का नाती मोइन अहमद ( 16 ) मीरगंज की ओर से देर शाम करीब 9 बजे बाइक के द्वारा घर लौट रहा था। इसी दौरान ठिरिया खेतल रॉयल पैलेस होटल के सामने हाइवे बनवे होने के कारण सामने से आ रही अनियंत्रित क्रेन से टकराने पर मोइन अहमद गंभीर घायल हो गया।

 

 

सूचना पर पहुँची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस के द्वारा बरेली जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मौत की सूचना पर घर मे कोहराम मच गया।मोइन अहमद दो बहन चार भाइयों में तीसरे नंबर का है।टक्कर मारने वाली क्रेन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।हालांकि क्रेन चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज