मारपीट के मामले मे पुलिस ने चार पर लिखा मुकदमा, रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में है विवाद,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बहेड़ी। रंजिश के चलते हुए झगड़े के मामले मे पुलिस ने दो युवकों का नामज़द करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक का कहना है कि मारपीट मे उसका हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है।ग्राम टांडा मीरनगर निवासी जयपाल सिंह का कहना है कि बीते माह जून माह की 10 तारीख़ को उसके गांव मे ही रहने वाले दो युवक दो अन्य लोगों के साथ हाथ मे रायफल और पिस्टल लेकर उसके घर मे घुस आये।

 

 

घर मे घुसने के बाद युवकों ने उसकी व उसकी पत्नी और पुत्र की पिटाई करना शुरू कर दी। युवक का आरोप है कि उक्त लोग दीवार लगाकर उसके घर का गेट बंद कराना चाहते हैं। थाने मे शिकायत करने के बाद ज़ब आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उसने मामले की शिकायत पुलिस के आलाधिकारी से की जिसपर पुलिस ने जयदेव सिंह व बॉबी चौधरी निवासी ग्राम टांडा मीरनगर सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज