ट्रेन से कट कर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी।। थाना क्षेत्र के गांव के पास ट्रेन से कट कर एक अधेड़ की मौत हो गई मेमो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नही हो सकी उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम पांच बजे पुलिस को सूचना मिली के ग्राम औंध फाटक के पास एक आधे की लाश पड़ी है।

 

सूचना पर दरोगा धर्मेन्द्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गये। देखा तो औंध फाटक से आगे रामपुर की तरफ डाउन लाइन के पास झाड़ियों के पास अज्ञात का शव पड़ा था।फाटक के पास मौजूद लोगों से पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 55 बर्ष होगी वह काली टीशर्ट व काली लोअर पहने हुये है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज