मामूली कहासुनी में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी में एक पति ने अपनी पति से हुई कहासुनी में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में पति ने अपनी पत्नी के चेहरा को निशाना बनाते हुए तीन बार किये जिससे महिला बेसुध हो गई। बाद में परिजनों ने फतेहगंज थाने पर आकर मामले की शिकायत की।

फतेहगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला माली मे बुधवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में पति ने पत्नी को धारदार हथियार से चेहरे पर वार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया और साथ ही धारदार हथियार भी बरामद कर लिया।

स्थानीय रिपोर्टर के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला माली मे टंकी के पास रहने वाले फिरासत अली पति ने बुधवार की सुबह कमरे मे बंद कर पत्नी फूलजहां को धारदार हथियार से चेहरे व हाथ पर वार कर घायल कर दिया। गनीमत रही कि उसकी आंख बच गई। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और उसको जैसे तैसे बचाया। घटना को अंजाम देने के बाद पति फिरासत अली भागने की फिराक मे था तब तक लोगों ने महिला के मायके वालों व पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल महिला को सीएचसी भेजा और पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई मे जुट गई है। वही घायल पत्नी ने बताया कि उसका मायका मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सैजना का है।।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज