मीरगंज में ईद के दिन  हादसा : सड़क हादसे मे चाचा भतीजे की हुई मौत, घटना से मृतकों के परिवार में मचा कोहराम,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार,

बरेली – मीरगंज  थाना क्षेत्र में ईद के दिन हुए सड़क हादसे में चाचा -भतीजे की मौत हो गई ,घटना से ईद की खुशियां क्षण भर में मातम में बदल गई ।जानकारी के मुताबिक खमरिया सानी के रहने वाले नन्हे शाह पुत्र अजब शाह बुधवार रात ग्यारह बजे के करीब अपने भतीजे शान ए आलम के साथ ग्राम रसूलपुर से घर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे को पार करते समय बरेली की तरफ से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे चाचा भतीजे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए ।

 

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई , ईद के दिन चाचा भतीजे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया। मीरगंज पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेजने के साथ अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज