फतेहगंज पश्चिमी में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार इनपुट,

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में सोमवार देररात एक बड़े हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि पंजाब के पटियाला के रहने वाला एक परिवार बरेली से अपनी कार द्वारा पटियाला जा रहा था। इसी दौरान कार का ड्राइवर फतेहगंज पश्चिमी के टोल प्लाजा पर फास्ट टैग कराने के लिए उतरा था । तभी एक तेजरफ्तार कैंटर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी ।

 

 

इस घटना में परमजीत (40), सर्व जोत सिंह पुत्र परमजीत सिंह (16),अंश सिंह पुत्र परमजीत सिंह (15), की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी ने बताया कि शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम भेजने के साथ मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से कैंटर चालक और परिचालक फरार है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज