बहेड़ी पहुंचकर सीएम धामी ने निजी कार्यक्रम में की शिरकत,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र के भुड़िया कॉलोनी में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे। इस दौरान बहेड़ी पहुंचने पर उन्हें  गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिले के कई आलाधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

 

 

जानकारी के मुताबिक शादी समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरव भावना के अन्य विधायक पहुंचे ।

भुड़िया कॉलोनी में श्री धामी के  स्वागत के लिए जसवंत सिंह प्रधान सिली कॉलोनी पिपलिया चाटो, हसनैन मलिक पूर्व दर्जा राज्यमंत्री, तारीख मलिक समाजवादी पार्टी उप सचिव अल्पसंख्यक सहित अन्य नेता गण मौजूद रहे।स्थानीय रिपोर्टर्स के अनुसार श्री धामी आरएएस से जुड़े नरेंद्र सक्सेना के परिवार में शादी समारोह में लाव लश्कर के साथ पहुंचे और उन्होंने नवदंपति को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना  की।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज