रामपुर में शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, घर घर पहुंचेंगे स्वाथ्यकर्मी,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

रामपुर – देशभर में पोलियो मिटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई में समय-समय पर अभियान की शुरुआत की जाती है और एक बार फिर से जनपद रामपुर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो चुकी है। एडी स्वास्थ्य डॉ रेखा रानी मुरादाबाद मंडल ने जिला महिला अस्पताल में फीता काटकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की है।

 

 

मुरादाबाद मंडल स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक डॉ रेखा रानी जिला महिला अस्पताल रामपुर पहुंची जहां पर उनके साथ सीएमओ डॉक्टर एसपी सिंह जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ अनवर सादात के अलावा जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ महता मौजूद रहे। इस दौरान अपर निदेशक ने फीता काटा और पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत कर डाली।गौरतलब है कि पल्स पोलियो अभियान को कामयाब बनाने के लिए पहले दिन जगह जगह पोलियो बूथ सजाए गए हैं। इसके बाद अगले दिन से घर घर जाकर 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाई जाएगी। यह अभियान पूरे जनपद में सप्ताह भर चलेगा।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज