News Vox India
नेशनलयूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहरस्पेशल स्टोरी

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार , सिद्धरमैया ने सीएम के रूप में ली शपथ,

सिद्धरमैया कर्नाटक के दूसरी  बार बने
 मुख्यमन्त्री, 
Advertisement
डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ,

 

 

बंगलूरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में आज सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री के रूप में तो वही डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की , तो इसके अलावा 8 विधायकों में डॉ. जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज और एम.बी. पाटिल सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बी.जेड. ज़मीर अहमद खान ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

 

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धरमैया और शिवकुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई ।शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी , प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष एवं दलित नेता  एम खरगे सहित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कर्नाटक में मिली जीत के लिए जनता को धन्यवाद  दिया ।

कैबिनेट की बैठक में सिद्धरमैया के साथ उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार,

कांतीरवा स्टेडियम बना विपक्ष दिखा एक जुट

कर्नाटक में कांग्रेस की सफलता से ना केवल कांग्रेस खुश है बल्कि विपक्षी पार्टियां भी खुश है। माना यह भी जा रहा है कि भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव 2024 आसान नहीं होने वाला है।बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार सहित तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ कई अन्य लोग भी शामिल हुए।

 

फोटो में राहुल गांधी

राहुल की भारत जोड़ों यात्रा ने कांग्रेस को दी संजीवनी

राहुल गांधी ने कर्नाटक की नब्ज पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही रख दिया था। राहुल की यात्रा करीब एक महीने तक कर्नाटक के कई क्षेत्रों में रही । इस दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक के लोगों से सीधे संवाद किया और कांग्रेस की नीतियों को भी बताया , जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को कर्नाटक में विजय के रूप में मिला।

Related posts

शहर से लेकर देहात तक आजादी के महोत्सव की धूम , बड़े से लेकर छोटे तिरंगे के साथ फोटो कर रहे वायरल , देखिये यह फोटो

newsvoxindia

ऑनलाइन गाड़ी बुक कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,

newsvoxindia

तारक मेहता की बबीता जी ने वड़ोदरा में गरबा कर जीता सबका दिल,

newsvoxindia

Leave a Comment