भाजपा की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, बैठक में कई मंत्री कर रहे है शिरकत,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 निकाय चुनाव को लेकर बैठक में हो रही है 
चर्चा,

बूथ को और मजबूत करने पर भी हो रही 
चर्चा,

 

बरेली। भाजपा को निकाय चुनाव में कुछ सीटों पर मिली हार को आगामी लोकसभा चुनाव को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में बरेली के एक होटल में ब्रजप्रान्त की बैठक आयोजित की गई  है । बैठक में भाजपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी , उत्तर प्रदेश सरकार के वनमंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ संगठन मंत्री सुनील बंसल , केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बधेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के साथ कई अन्य मंत्री भी बैठक में शामिल हुए है।

 

 

 

माना जा रहा है कि बैठक में निकाय चुनाव में कई जिलों में भाजपा को  ऐसी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है जहां से भाजपा के सांसद या फिर विधायक है। बैठक में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि संगठन मंत्री व यूपी प्रदेश निकाय चुनाव में हार पर स्थानीय सांसद व क्षेत्र के विधायक से सवाल कर सकते है। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हो सके।

 

ब्रजप्रान्त अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बरेली में ब्रज क्षेत्र की समिति की बैठक है। समय समय पर यह बैठक होती रहती है।बैठक में भाजपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह , राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल जी का मार्गदर्शन मिलेगा। बैठक में इस आगामी लोकसभा चुनाव 2024 पर भी चर्चा होगी किस तरह बूथ को मजबूत किया जाए , क्योंकि बूथ मजबूत होने पर ही विजय मिलती है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज