News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहर

भाजपा को निकाय चुनाव में संगठन तंत्र को बूथ स्तर पर मजबूत करने से मिली सफलता : दुर्विजय सिंह शाक्य

 

बरेली। निकाय चुनाव में भाजपा को मिली सफलता के संबंध में बृज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने कुशल नेतृत्व से बृज क्षेत्र के साथ यूपी के कई जिलों में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने निकाय चुनाव में मिली सफलता के लिए भाजपा के कुशल संगठन के साथ कार्यकर्ताओं की तारीफ की ।

प्रेसवार्ता के दौरान श्री शाक्य ने कहा कि भाजपा ने ऐसे कई जिलों के निकाय चुनावों में सफलता प्राप्त की है जहां भाजपा 1947 के बाद से जीत नहीं पाई थी । श्री शाक्य ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण बृज क्षेत्र जिसमें 13 सरकारी जिले एवं 19 संगठनात्क जिले शामिल हैं। इस सम्पूर्ण बृज क्षेत्र में 6 नगर निगम 38 नगर पालिका एवं 112 नगर पंचायत शामिल हैं। भाजपा संगठन द्वारा लंबे समय से अपने संगठन तंत्र को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया जा रहा था। जिसके तहत भाजपा ने बृज क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मा० श्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी के निर्देशानुसार 2834 बूथ समितियों का गठन किया। साथ ही साथ माइक्रो मैनेजमेंट के तहत पन्ना समिति गठित कर एक मजबूत संगठन तंत्र गठित किया। जिसके परिणाम स्वरूप पार्टी नेतृत्व के प्रति भरोसा व संकल्प व संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के बल बूते भाजपा का परचम लहराया।

इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श योगी आदित्यनाथ जी का कुशल नेतृत्व एवं केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में विश्वास जताते हुए बृज क्षेत्र की सम्मानित जनता ने समपूर्ण बृज क्षेत्र की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान किया एवं एक बड़े अंतर से भाजपा को जिताने का काम किया।

Related posts

होली से एक दिन पहले दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर ट्राली में डंपर ने मारी टक्कर एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत

newsvoxindia

आईसीएसआई ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सम्मानित

newsvoxindia

आज शुभ योग में भगवान शिव को करें प्रसन्न -चढ़ाए गन्ने का रस, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

Leave a Comment