News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहर

भाजपा से जुड़कर अच्छे मन से काम करो, बहुत कुछ मिलेगा: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी तन मन से लगने की सीख

Advertisement
,

 

 

बरेली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता टिकट के चक्कर में ना पड़ें। पार्टी से जुड़कर तन मन से काम करें। उनका भविष्य बहुत अच्छा है। यहां बिना चुनाव लड़े ही बहुत कुछ मिल सकता है। छोटा सा कार्यकर्ता भी बिना चुनाव लड़े उच्च पद तक पहुंच सकता है। इसके उदाहरण वह स्वयं है। उन्होंने कहा कि बरेली नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं को पहले से ज्यादा वोटों से जीत दिलानी है। यह संकल्प अपने घर लेकर जाएं।

 

आई एम ए हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ताओं के लिए स्पेशल आरक्षण है। यह सपा और बसपा में नहीं है। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी बनाई थी। उसमें भी मुख्यमंत्री का पद उनके या उनके बेटे के लिए आरक्षित है। प्रदेश अध्यक्ष कई साल तक नहीं बदलता है। जबकि भाजपा में 10 साल में 10 राष्ट्रीय और इतने ही प्रदेश अध्यक्ष बदल चुके हैं। मतलब, यहां हर कार्यकर्ताओं के लिए अवसर है। एक छोटा सा कार्यकर्ता चुनाव लड़कर या बिना चुनाव लड़े किसी भी पद तक पहुंच सकता है।

 

 

 

उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि चुनाव लड़ने वाले फिर भी एक सीमित पद तक पहुंचते हैं। मगर, बिना चुनाव लड़े भी एक छोटा सा कार्यकर्ता बड़े पद तक भी पहुंच सकता है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्होंने कभी भी चुनाव नहीं लड़ा। फिर भी भाजपा ने उन्हें एमएलसी और कैबिनेट मंत्री तक बनाया। वह प्रदेश कार्य समिति के कभी सदस्य तक नहीं रहे। फिर भी प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसलिए जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है।

 

 

उन्हें निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। वह तन मन और धन से काम करें। पार्टी उनको बहुत आगे बढ़ाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य महापौर प्रत्याशी डॉक्टर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष के अरोड़ा विधायक डीसी वर्मा प्रतेश पांडे, राज अग्रवाल समेत, समेत तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

उन्नति सेठ ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की 

newsvoxindia

आज साध्य में करें भगवान गणेश की साधना- मिलेगी सफलता ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

newsvoxindia

सल्फास खाये व्यक्ति को अस्पताल की जगह ले आई पुलिस थाने , एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड,

newsvoxindia

Leave a Comment