मेष -राशि के जातकों को तांबा और सोना और तांबा खरीदना अति शुभ रहेगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल है।
वृष- इस राशि का स्वामी ग्रह शुक् होने के कारण इन्हें इस दिन चांदी खरीदनी चाहिए। शुक्र के लिए वैसे हीरा रत्न प्रमुख माना जाता है।
मिथुन: इस राशि के जातकों का स्वामी ग्रह बुध है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन कांसे के बर्तन या आभूषण खरीदने चाहिए।
कर्क- कर्क राशि के जातक इस दिन चांदी खरीद सकते हैं साथ ही सफेद वस्तुओं की खरीदारी भी शुभ रहेगी।
सिंह- इन राशि के स्वामी ग्रह सूर्य होने के कारण तांबा या फिर सोना खरीदा जा सकता है।
कन्या- इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है और अक्षय तृतीया के दिन इन्हें भी कांसा खरीदना शुभ रहेगा।
तुला: इस राशि के जातक चांदी या कोई सफेद वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं. इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है।
वृश्चिक- इस राशि के लोगों के लिए इस दिन तांबा खरीदना उत्तम रहेगा। इनका स्वामी ग्रह मंगल हैं।
धनु-स्वामी ग्रह देव गुरु होने के कारण अक्षय तृतीया के दिन पीतल या फिर सोना खरीदना उत्तम रहेगा।
मकर-इस राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन स्टील या फिर लोहे के बर्तन खरीद सकते हैं। बाहन भी खरीदना शुभ रहेगा।
कुंभ- कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव होने के कारण इन्हें भी लोहे के बर्तन या बाहन खरीद सकते हैं।
मीन-अक्षय तृतीया के दिन पीतल की खरीददारी कर सकते हैं. अगर वे चाहें तो सोना भी खरीद सकते हैं।
