रामपुर में पत्नी ने सुपारी देकर पति की कराई थी हत्या , पुलिस ने घटना का खुलासा किया ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मुजस्सिम खान ,

यूपी के रामपुर में एक कलयुगी पत्नी ने अपने पति की सुपारी देकर हत्या करा दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी सहित उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने के साथ अन्य दो को भी गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक  शहर कोतवाली निवासी राजीव कुमार खौद स्थित बिजली घर पर बतौर लाइन कुली के पद पर तैनात था  वही राजीव की  पत्नी का प्रेम प्रसंग अपने तहेरे देवर से चल रहा था। आरोप है राजीव कुमार अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था ,इसके अलावा उसके प्रेम प्रसंग की भनक भी कुछ हद तक पति को ले चुकी थी जिसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने राजीव कुमार को रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर एक लाख 60 हजार रुपए की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी ।

 

इससे पहले किसी को हत्या की भनक लगे पत्नी ने पति की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करा दी। पुलिस को कुछ बातों को लेकर पत्नी पर शक हुआ और जिसके बाद कानून के लंबे हाथ कातिल पत्नी और उसके प्रेमी के गिरेबान तक पहुंच गए फिलहाल पुलिस द्वारा इस घटना का खुलासा किया गया है और 4 लोगों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह के मुताबिक 1 सप्ताह पूर्व  विधुत  कर्मी के गायब होने की सूचना उसकी पत्नी द्वारा कोतवाली को दी गई थी जिस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी की अगुवाई में इस घटना का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज