News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़शहर

दुष्कर्म के आरोपी के शव का मिलने पर युवती के परिजनों पर मुकदमा , मौत से पहले युवक ने किया था वीडियो वायरल 

 बरेली के फरीदपुर में दुष्कर्म प्रयास करने वाले युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।  हालांकि युवक ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो वायरल किया था जिसमें कुछ लोगों से अपनी जिंदगी को बचाने के बात कह रहा था।  पुलिस ने वायरल वीडियो को जांच आधार बनाते हुए नए सिरे से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना में युवती के परिजनों पर मुकदमा भी दर्ज किया है।
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव  में  नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी का शव गांव में एक खेत में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने लड़की के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। रविवार को ही लड़की ने मृतक सुनील पर शौचालय के पास दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सुनील पर गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए उसके भाई अनिल को पकड़ा था। अगले ही दिन उसका शव पेड़ से लटकता मिला।हालांकि पीड़िता ने पुलिस को  बताया  था कि 7 जनवरी को शाम करीब 7:30 बजे वह गांव में परिवार के बने निजी शौचालय पर शौच के लिए गई थी। उसी समय गांव का ही सुनील कुमार मौके पर आ गया। उसने लड़की को जमीन पर गिराकर मुंह दबा दिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। लड़की जब चीखी चिल्लाई तो उसका चचेरा भाई मौके पर पहुंच गया। उसने आरोपी को बहन के ऊपर से हटाकर ललकारा। इस पर आरोपी सुनील की जैकेट उसके हाथ में आ गई। इसके बाद आरोपी अपशब्द कहते हुए मौके से चला गया। शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन थाने पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
 एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र में बीते दिन एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वही परिजनों का कहना था कि उसकी हत्या करके शव को लटकाया गया है।  पुलिस ने इस सम्बन्ध में आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के सम्बन्ध में एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह बचाने गुहार लगा रहा है।  पुलिस सभी तत्वों को नजर में रखते हुए घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Related posts

बरेली खास : 105 वा उर्से रज़वी का पोस्टर जारी 10, 11, 12 सितम्बर को मनाया जाएगा,

newsvoxindia

कठिन मेहनत, सादगी और सौम्यता से बरेली वासियों का दिल जीत रहे भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार

newsvoxindia

उत्तर प्रदेश में  एनडीए गठबंधन 80 सीटें जीतकर बनाएगा कीर्तिमान 

newsvoxindia

Leave a Comment