घटतौली की शिकायत पर डीएम ने राशन की दुकान की निलंबित,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार,

 

फतेहगंज पश्चिमी।। ग्रामीणों के द्वारा दी गयी घटतौली की शिकायत पर जांच कराने के बाद जिला अधिकारी ने गांव ख़िरका की राशन दुकान निलंबित करके पास के गांव ठिरिया खेतल में अटैच कर दी।मीरगंज पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर के मुताबिक गांव ख़िरका निवासी हरीश कुमार आदि समेत तीन दर्जन ग्रामीण के द्वारा जिला अधिकारी से 13 दिसम्बर 2022 को राशन दुकानदार सर्वेश कुमार के खिलाफ घटतौली की शिकायत की गई थी।

 

जिलाधिकारी के निर्देश पर मीरगंज पूर्ति निरीक्षक ने 27 दिसम्बर को गांव जाकर जांच करने के दौरान शिकायत कर्ताओ के बयान दर्ज किए गये थे।जांच के दौरान हर कार्ड पर एक या दो किलोग्राम राशन कम और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को चीनी तीन किलो की जगह ढाई किलो दी जा रही थी।घटतौली की शिकायत सही पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने 28 दिसम्बर को दुकान निलंबन की रिपोर्ट जिला अधिकारी को भेज दी।जिस पर जिलाधिकारी ने पांच जनवरी को दुकान निलंबन का आदेश कर दिया। पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर ने बताया दुकान निलंबन करने के बाद पास के गांव ठिरिया खेतल से अटैच कर दी गयी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज