नेवला ने नागिन की ली जान, तो नाग ने कुछ ऐसा किया -सब रहे गए शॉक

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

पंकज गुप्ता

बदायूँ । आपने हिंदी फिल्मों में देखा होगा की प्रेम में पागल नाग और नागिन एक दूसरे के लिए मर मिटने को तैयार हो जाते हैं । लेकिन क्या वास्तव में ये मुमकिन है की नागिन अपने नाग के प्राण बचाने के लिए खुद की जान दाव पर लगा दे।बदायूं जनपद के एक ऐसे गांव में एक ऐसा ही मामला सामने आया है ।

 

बदायूं की तहसील बिल्सी के गांव नगला डल्लू में राम दास ब्रजलाल मेमो इंटर कालेज के समीप बनी समाधि (थान) के समीप का है । गांव वालों का कहना है यहां पर वर्षों से एक नाग नागिन का जोड़ा रहता था ,इसको आते जाते अकसर राहगीरों ने देखा था ।लेकिन आज तक इस जोड़े ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया । पर दो दिन से इस जोड़े के पीछे एक नेवला पड़ गया था जो लगातार नाग पर हमला कर रहा था ,जहां नाग को अकेला देखता वहीं नेवला नाग पर हावी हो जाता, लेकिन नागिन नाग की रक्षक बनकर डटकर नेवले का सामना करतीं और नाग को उस नेवले के चुंगल से बचा लेती ।लगातार दो दिन तक यही सिलसिला चला लेकिन मंगलवार की शाम उस नागिन पर ऐसी घड़ी आयेगी किसी ने नहीं सोचा,अपने बिल से बाहर निकली नागिन पर नेवले ने हमला बोल दिया और पास बने एक थान पर ले गया ,वहां नागिन की मौत हो गई । जब नाग बिल से बाहर आया और ज्यों हीं नागिन को खून से लथपथ देखा,वहीं अपना फन जमीन में मार मार कर खुद को लहू लुहान कर लिया सिलसिला अभी खत्म नहीं होता वहीं नाग नागिन के वियोग में नगीन को अपने मुंह से उठाकर इधर उधर फटाकने लगा जिसने भी ये नजारा देखा वह दंग में रह गया, देखते देखते वहां क्षेत्र के लोग वा राहगीरों का तांता लग गया।सभी ये नजारा देख आश्चर्य चकित थे। घटना का लोगों ने वीडियो बना लिया जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

इलाके के निवासियों के मुकाबले यह नाग नागिन का जोड़ा यहाँ बहुत टाइम से रहता था,लोग अक्सर इसे देखते थे पर इसने कभी किसी को नुकसान नही पहुंचाया,पर एक नेवला 2 दिन से इनका दुश्मन बन गया था,जिसने इनमें से एक को मार दिया,कल शाम को लोगो की निगाह इन पर पड़ी तो घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई,।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज