भमोरा में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में एक महिला सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

यूपी के भमोरा थाना क्षेत्र में  एक किशोरी के साथ दो दिन पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म  के मामले में  पुलिस की कार्रवाई ना होने से नाराज भाई ने खुद के घर में आग लगा ली।  इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।  पुलिस ने मामले को बढ़ता देख एक महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर अपनी जांच शुरू कर दी है।  वही किशोरी के भाई नशे का आदी होने के चलते नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भेजा है।  जानकारी के मुताबिक मामले की शुरुआत करीब सात महीने पहले हुई थी।
पीड़िता की मां के मुताबिक उनकी बेटी को उसकी सहेली शादी का निमंत्रण बाँटने के लिए अपने साथ ले गई थी।  इसी बीच उनकी बेटी के साथ गांव के युवक सचिन ने खंडर में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया था और अपने साथियों की मदद से एक अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद से सचिन उसकी बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।  बाद में एक जनवरी को वीडियो को वायरल काने की धमकी देकर उसकी बेटी के साथ गांव के पांच युवकों ने रेप की घटना को अंजाम दिया।  पीड़िता किसी तरह अपने घर जान बचाकर घर पहुंची और पूरी घटना को बताया। वारदात के अगले दिन गांव वालों ने दबाव  में पंचायत करके समझौता करा दिया।  इससे पीड़िता का भाई परेशान हो गया और आक्रोश में अपने ही घर में आग लगा ली।
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि थाना भमोरा  पर एक व्यक्ति द्वारा उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ धारा 376 दी सहित कई गंभीर धाराओं  में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के 161 के बयान दर्ज करने के साथ किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। सभी साक्ष्यों के मुताबिक घटना के संबंध में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज