रामपुर ने राहगीरों को ठंड से बचाने के लिए व्यवस्था की दुरुस्त ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर उत्तराखंड की सीमा से सटे है और यही कारण है कि ठंड के दिनों में यहां का मौसम बेहद सर्द हो जाता है । सर्दी के चलते तहसील प्रशासन की ओर से लोगों को ठंड से बचाने के लिए जहां रेन बसेरा की व्यवस्था की गई है तो वही अलाव को लेकर भी तैयारी जोरों पर चल रही है।

एसडीएम सदर निरंकार सिंह के मुताबिक वर्तमान समय में ठंड लगातार बढ़ती चली जा रही है जिसको लेकर रामपुर में तीन जगहों पर रेन बसेरा की व्यवस्था की गई है।  शहरी और ग्रामीण इलाकों में अलाव जलाने को लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल, रोडवेज और नगर पालिका परिषद परिसर में रेन बसेरा को तैयार किया गया है ताकि सर्दी के मौसम में लोगों को यहां पर रुक कर किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज