भोजीपुरा में किसान की चाकू से गोदकर हत्या , एसपी क्राइम मौके पर। 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बच्चन सिंह ,
बरेली : भोजीपुरा थाना क्षेत्र  गांव में मिर्च के खेत  रखवाली करने गए  एक किसान  की चाकु से गोदकर हत्या कर दी गई।  घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी मच गई।  ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस  को दी।  इसके बाद  मौके पर पुलिस के आलाधिकारियों के साथ फोर्स भी मौके पर पहुंच गया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक  भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव  सुरला  निवासी किसान  जगदीश चंद्र पिता बाबू राम  बीती रात  करीब 8 बजे अपने मिर्च खेत  रखवाली के लिए खेत पर गया था।  इसी दौरान किसी ने  किसान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। और उसके शव को उसी के खेत के पास छोड़कर फरार हो गए।  घटना की जानकारी किसी तरह मृतक  परिजनों को लगी तो  वह भी रोते बिलखते हुए खेत पर पहुंच गए।  बाद में बड़ी संख्या में घटना स्थल पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि परिवार के लोग किसी से भी रंजिश होने से इंकार कर रहे है। एसपी क्राइम  भी घटना की जानकारी मिलते ही गांव सुरला पहुंच गए।  एसपी  क्राइम ने  घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक  के परिजनों से बातचीत की।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज