पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल व बर्तन बरामद कर आरोपियों को भेजा जेल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी।। कस्बा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग में पुलिस ने वाहन चोर दो युवकों को बाइक व पीतल के बर्तनों सहित पकड़ कर जेल भेज दिया। थाना पुलिस लगातार घटनाओं का खुलासा कर अपराधियों की धर पकड़ अभियान चला रही है थाना पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे कार्यवाही से क्षेत्र वासी संतुष्ट नजर आ रहे हैं आरोपी युवकों को पुलिस ने चोरी की बाइक व पीतल के बर्तनों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस को लगातार सफलता हाथ लग रही है थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को पीतल के बर्तन सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बा में सक्सैना क्लिनिक के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई पड़े जो पुलिस को देखकर घबराते हुए वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे भाग रहे बाइक सवार युवकों को पुलिस ने बाइक की मदद से घेर कर पकड़ लिया गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम यूनुस पुत्र बाबू निवासी वार्ड नंबर 5 मोहल्ला अंसारी व दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद आजाद पुत्र सईद वार्ड नंबर 4 निवासी मोहल्ला अंसारी बताया।

 

 

थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक व पीतल के बर्तन बरामद कर जेल भेज दिया गया जल्द अन्य घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज