शाहरुख की फिल्म पठान आई विवाद में , फिल्म 14 जनवरी को होगी रिलीज ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण  की फिल्म पठान रिलीज से पहले  विवादों में आ गई। तमाम  हिन्दू संगठन फिल्म के विरोध में लाभमंद  में हो गए है।  बताया जा रहा है कि विवाद की वजह है फिल्म पठान में फिल्माया गाना बेशर्म है जिसमें फिल्म की हीरोइन ने भगवा / केसरिया रंग की बिकनी पहनी हुई है।  कुछ लोग फिल्म के गाने को मशहूर कब्बाली  हमे तो लूट लिया मिलकर हुस्न वाले  की नक़ल बता रहे है। फिल्म पंडित फिल्म के गाने के बारे में मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे है  फिल्म पंडितो मुताबिक गाने में नए प्रयोग किये गए है जो दर्शक काफी  पसंद करेंगे। लेकिन कुछ लोग टेक्नो  गजल के प्रयोग होने पर नाराज है। हालांकि हिन्दू संगठन को  शाहरुख़ और दीपिका पर फिल्माए गया गाना  हिन्दू संस्कृति के साथ खिलबाड़ करने वाला लगता है।
गौरतलब है बेशर्म रंग में दीपिका ने केसरिया रंग की बिकनी पहनी है। इसे लोग भगवा रंग से जोड़कर देख रहे है। इस बात को लेकर हिन्दू संगठन विरोध में उतर आये है। अयोध्या के संत राजू दास ने लोगों से पठान के बायकाट करने को कहा है। उन्होंने जहां भी यह फिल्म दिखाई जाएगी उस सिनेमा हॉल का विरोध किया जाएगा। राजू दास ने कहा हमेशा से बॉलीवुड और हॉलीवुड इस प्रयास में रहता है कि कैसे सनातन धर्म का मजाक बनाया जाए। फिल्म की हीरोइन ने पठान मूवी में साधु संतों के  रंग  भगवा और राष्ट्र  ठेस पहुंचाई है जो बहुत ही दुखद  है। वह दर्शकों से अपील करते है कि वह फिल्म का विरोध करे। एमपी के मंत्री नरोत्तम ने फिल्म के गाने में वेशभूषा को सही किया जाए बरना फिल्म के प्रदर्शन की सूबे ने अनुमति नहीं दी जाएगी
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज