कुर्क हो सकती है समाजवादी पार्टी के नेता अनुराग भदौरिया की संपत्ति,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

हज़रतगंज पुलिस द्वारा शुक्रवार देर शाम समाजवादी पार्टी के नेता अनुराग भदौरिया के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था । इस नोटिस में कहा  गया है की यदि वह जल्द ही पुलिस के सामने हाज़िर नहीं हुए तो उनकी सम्पत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाही शुरू कर दी जाएगी। इस मामले को लेकर पूर्व सांसद और अनुराग भदौरिया की सास सुशीला सरोज ने पुलिस प्रशासन पर लगाते हुए कहा की  हमें परेशान किया जा रहा है। ये घर अनुराग भदौरिया का नहीं है बल्कि मेरा है। उन्होंने कहा की अनुराग को न्याय जरूर मिलेगा। पुलिस ने नोटिस चिपकाने से पहले पूछा तक नहीं कि ये किसका घर है।

 

 

गौरतलब है की बीती 11 नवंबर को एक टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान भदौरिया पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। पूरे मामले को लेकर डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अनुराग भदौरिया के खिलाफ भाजपा नेता हीरो बाजपेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से अनुराग फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए इंदिरानगर, माल एवेन्यू और गोमतीनगर स्थित ठिकानों पर कई बार दबिश दी जा चुकी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज