भविष्य का भारत: मरने के बाद की चिंता छोड़िये , बाजार में आ गई Sukhant Funeral Service , ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

मुंबई : देश का बाजार तमाम संभावनाओं से भरा हुआ है।  बस आपका एक आईडिया आपकी जिंदगी को बदलने के लिए काफी है।  मुंबई की एक कंपनी से कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की है जो सबसे अलग है मुंबई की एक कंपनी खुद ही किसी भी व्यक्ति का खुद ही अंतिम संस्कार करेगी  उसके बदले में वह केवल 37, 500 रुपए चार्ज करेगी। हालांकि  देश में अंतिम संस्कार की परम्परा मृतक के नजदीकी निभाते हुए आये है। लेकिन मुंबई की सुखांत कंपनी ने  अंतिम संस्कार की सर्विस शुरू की है।  इस सर्विस के तहत कंपनी  आपको पंडित ,नाई , रोने वाले भी उपलब्ध कराएगी ।   इस  कंपनी  की सर्विस के तहत सभी धर्मों के मुताबिक अंतिम संस्कार की व्यवस्था करेगी ।  बताया जाता है कि इस तरह की  सर्विस जापान के साथ पश्चिम की कई देशों में है पर भारत में यह नया  है।

 

 

मुंबई में शुरुआत हुए इस स्टार्टअप का नाम सुखांत फ्यूनरल सर्विस है।  इस कंपनी ने अपना हेड ऑफिस मुंबई में मनाया है। इस स्टार्टअप की विशेषताओं में यह बात है कि किसी व्यक्ति के मरने के बाद जो जरूरतें होती है।  उसे यह पूरा करती है। जानकारी के  मुताबिक कंपनी  अर्थी देने वाले  , रोने वाले   , नाई ,पंडित ,  समस्त सामग्री खुद ही उपलब्ध कराएगी। कंपनी वाले मरने वाले की अस्थियों का मान्यताओं के मुताबिक विसर्जन करवाएगी। इस काम के लिए कंपनी 37, 500 रूपए लेगी । फिलहाल लोग कंपनी के इस प्रयोग को भविष्य से जोड़कर देख रहे है तो कुछ लोग इसके भारत में सफल होने की कम ही उम्मीद जता रहे है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज