शाहजहांपुर में 12 साल की लड़की की हत्या , पुलिस मामले की जांच में जुटी ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा ,
यूपी शाहजहांपुर मे उस समय सनसनी फैल गई जब 12 साल की लड़की का शव गन्ने के खेत में मिला। बताया जा रहा है कि उसकी दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई है। उसके हाथ बंधे हुए थे जबकि गले में दुपट्टा कसा हुआ था। आशंका जाहिर की जा रही है कि उसकी हत्या रेप करने के प्रयास का विरोध करने पर की गई है। पुलिस अधीक्षक ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ इस घटना का खुलासा करने के लिए टीमें गठित की है।

 

घटना थाना कांट क्षेत्र की है  जहां गुरूवार को 12 साल की लड़की अपनी दादी के साथ खेत पर घास लेने गई थी। दादी के साथ घास लाने के बाद दोबारा जब घास लेने खेत पर गई तो वह वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की । ग्रामीणों के खोजने पर उसका शव गन्ने के खेत में मिला है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। लड़की के शब के गले में दुपट्टा कसा हुआ था जबकि उसके हाथ बंधे हुए थे। आशंका जाहिर की जा रही है कि उसके साथ रेप का प्रयास किया गया हुआ जब इसका विरोध लड़की ने किया तो उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम के साथ खुद मौके पर जाकर जांच करने के साथ परिवार वालों को ढाढस  बांधते हुए इस घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज