News Vox India
धर्मनेशनलशहर

उन्नति प्राप्त करने के लिए आज शोभन योग में भगवान गणेश को लगाए आंवले का भोग , जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे,

-आज विशेष 
आज चंद्रमा तुला राशि में विद्यमान है जिस से भरपूर ऊर्जा मिलेगी।आज शोभन योग भी व्याप्त रहेगा। जो कि किसी कार्य के लिए बेहद ही उन्नति दायक माना जाता है। ऐसे में आज भगवान गणेश जी को दूर्वा घास चढाएं। आंवले का भोग लगाएं। गणेश मंत्र का जप करें। साथ ही किन्नरों को हरे वस्त्र दान करें। गाय को हरी घास खिलाएं। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होगी रोग विराम लेंगे।
Advertisement
*जानिए आज का पंचांग*
संवत् -2079
शाके-1944
मास-मार्गशीर्ष  मास, कृष्ण पक्ष
तिथि- चतुर्दशी तिथि प्रातः 6:53 तक उपरांत अमावस्या तिथि
दिन-वुधवार
नक्षत्र-विशाखा नक्षत्र
योग-शोभन योग
करण-शकुनी करण प्रातः 6:53 तक उपरांत चतुष्पद करण
राहुकाल- मध्यान्ह 11:59 से 1:18 तक
*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*
लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:42 से  9:22 तक
शुभ का चौघड़िया प्रातः 10:39 से 11:59 तक
चर,लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2:37 से शाम 5:37 तक
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा
*जानिए आज का राशिफल*
मेष -आज छोटी-मोटी बीमारी परेशान कर सकती है। वाहन चलाते समय भी सचेत रहें। निजी जीवन सामान्य रहेगा। इस समय अवधि में किसी से कर्ज न लें और न ही दें। अपने आत्मबल को मजबूत बनाए रखें, तो भाग्योदय अवश्य होगा ।
वृष – आज का दिन बुजुर्गों एवं पूज्य लोगों का परामर्श प्रगति में सहायक होगा। परिवार में शांति बनी रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कल खान-पान और दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी घेर सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और किसी संत पुरुष का आपको आशीर्वाद भी मिलेगा।
मिथुन -आज वाहन व भवन आदि के सुखों में वृद्धि करने वाला रहेगा। मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी अथवा व्यापार के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। शत्रु कमजोर रहेंगे।
कर्क -जातक आज मन में उलझन बनी रहेगी। कोई ईर्ष्यालु व्यक्ति आपको धोखा देने का प्रयास कर सकता है, दल दोपहर से परिस्थिति आपके पक्ष में होने लगेगी। अचानक धन वृद्धि, आरोग्य और विजय प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने का है। समय का लाभ उठाएं।
सिंह -आज जातक का कार्यस्थल पर बॉस या सहयोगियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है, लेकिन आप अपनी वाकपटुता से स्थिति को बिगड़ने से बचा लेंगे। कारोबार में वित्तीय लाभ की स्थिति बन रही है। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं, उन्हें प्रबंधन से अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको थोड़ा परेशान कर सकता है।
कन्या – आय के स्रोतों में गिरावट आएगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी। पत्नी के माध्यम से आजीविका में सहयोग मिलेगा। ईश्वर भक्ति, आध्यात्मिक शक्ति का सहारा लें, तो बल अवश्य प्राप्त होगा तथा कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में प्रोमोशन, स्थानांतरण में व्यवधान आएंगे।
तुला -आज खूबसूरती किसी भी पार्टी या समूह में आकर्षण का केंद्र बनेगा और लोकप्रियता हासिल करेंगे। जातक का प्रभावशाली व्यक्तित्व समाज और परिवार में पहचान दिलाएगा। दोस्त रिश्ते दारों से संबंध गहरे होंगे। नौकरी में ठीक-ठाक रहेगा।
वृश्चिक -आज छुट्टियों का मजा लेने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। धैर्य आपका विषय साथ देगा समय अनुकूल है। व्यापार में तरक्की होगी।
धनु-आज दिन मिश्रित फलदायक है। आलस्य का त्याग कर कार्यक्षेत्र की तरफ ध्यान देना होगा। किसी भी तरह की गलतफहमियां न पालें। लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है। यात्राओं को आगे के लिए टालना ही श्रेयस्कर होगा। अभी नया कर्ज लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
मकर -किस्मत  मेहरबान लग रही है। कानूनी मामलों में चल रही परेशानी खत्म हो सकती है। शत्रुओं पर भी निश्चित रूप से विजय प्राप्त कर पाएंगे। विद्यार्थियों को बेहतर नतीजे हासिल होंगे।
कुंभ-आज के दिन चालू स्कीमों में पैसा लगाने से बचें। धनहानि के योग बन रहे हैं। याद रखें, लालच बुरी बला है, जल्दी अमीर बनने का सपना न संजोएं। प्रेम संबंध के मद्देनजर आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी या प्रेमिका के साथ सुखद पल बिताएंगे। संगीत, नृत्य और बागवानी जैसे अपने शौकों के लिए भी समय निकालेंगे।
मीन-आज  व्यवसाय संबंधित मामलों के लिए भाग्यशाली समय रहेगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। दिन उपलब्धियों भरा रहने वाला है। घर में उत्सवभरा माहौल बना रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। कलात्मक और रचनात्मक कामों में आप बहुत हद तक सफल हो जाएंगे।

Related posts

बस -कार की भिंडत में कई घायल, पुलिस मार्ग को खुलवाया,

newsvoxindia

Today Rasifal 25 May 2022;आज प्रीति योग में चढ़ाएं भगवान गणेश को दुर्वांकुर और लगाएं -आंवले का भोग, होगा हर समस्या का समाधान, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

फतेहगंज पश्चिमी में बचा बड़ा हादसा : अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलटी , पांच लोग हुए घायल ,

newsvoxindia

Leave a Comment