“हारे का सहारा, खाटूश्याम हमारा “श्री शिरडी साई सर्व देव मंदिर में  श्री खाटूश्याम जी मूर्ति की होगी स्थापना ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली :  श्री खाटूश्याम जी की श्री शिरडी साई सर्व देव मंदिर श्यामगंज में आगामी 3 दिसंबर  को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी को स्थापना होने जा रही है ।पंडित सुशील कुमार पाठक ने बताया 16 नवंबर 2022 को श्याम बाबा का श्याम कुंड में स्नान एवं पूजन करवा कर सादर लाया  गया है जिनकी आरती पूजन की शुरुआत हो गई है । 20 नवंबर 2022  को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष एकादशी पर श्याम गुणगान किया जाएगा और 3 दिसंबर 2022 को विधिवत स्थापना एवं पूजन अर्चन किया जाएगा।  पंडित सुशील पाठक ने आमजन से अपील की है कि   श्याम गुणगान में  एवं श्याम बाबा स्थापना में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करे और अपने जीवन को धन्य बनाए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment