नकवी आकाश सक्सेना के नामांकन के लिए रामपुर पहुंचे , जीत की जताई उम्मीद ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

मुजस्सिम खान ,

रामपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी  बुधवार को  रामपुर पहुंचे हैं वह भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के नामांकन में शामिल होंगे।  उन्होंने अपने  दौरे के दौरान नकवी ने मीडिया से मुखातिब होकर पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जमकर सराहना की है ,  वही स्थानीय जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने का भी आह्वान किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर में लोकसभा का चुनाव लड़े थे जिसके बाद उन्हें यहां से पहली बार जीत हासिल हुई थी जिसके बाद वह इसे अपनी कर्मभूमि मानने लगे यही कारण है कि उनकी स्थानीय लोगों में उनकी खास पकड़ भी है। अब ऐसे में विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है तो जाहिर बात है नकवी को रामपुर आना ही था। भाजपा के घोषित प्रत्याशी आकाश सक्सेना को अपना नामांकन कराना है लिहाजा नकवी मय दल बल के भाजपा प्रत्याशी के नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने आए हैं, और कहीं ना कहीं आजम खान की इस परंपरागत सीट को जिताना भी उनके लिए बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाएगा। अपने दौरे के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ने मीडिया से रूबरू हुए जहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व वाली सरकार की जमकर सराहना की है तो वही उन्होंने रामपुर में पहली बार कमल के खिलने की भी पूरी उम्मीद जताई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज