घर में यश समृद्धि और सुख शांति के लिए घर के बाहर इस तरह के फूलों को लगाएं

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए जानकारी दी गई है। घर में पूजा स्थल से लेकर रसोई तक हर चीज के लिए निश्चित नियम बताए गए हैं। इसके अलावा फूल और पौधों से जुड़ी जानकारी भी वास्तुशास्त्र में पाई जाती है। अगर वास्तु से जुड़े थोड़े बहुत उपाय भी करते हैं तो इससे आपके जीवन में बहुत ज्यादा फर्क पड़ता है। अगर आपके बहुत से काम बिगड़ रहे हैं या फिर बहुत सी चीजें नेगेटिव हो रही है तो आपको वास्तु की तरफ ध्यान देना चाहिए। आज हम आपको पौधों से जुड़े वास्तु के बारे में बताएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि आपको अपने आंगन में किस तरह के पौधे लगाना चाहिए।

 

अगर आप अपने जीवन में यश और समृद्धि पाना चाहते हैं तो अपने आंगन में लाल रंग के फूल जरूर लगाएं। लाल रंग से आपके जीवन में खुशहाली आती है। इसके अलावा आप अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं। इसलिए आप अपने आंगन में लाल रंग की के गुलाबों को लगा सकते हैं। इसके अलावा गुड़हल के पौधों को भी लगा सकते हैं। यह भी आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ होता है। इन पौधों को लगाने से पति-पत्नी के बीच के संबंध भी बहुत ज्यादा मधुर बनते हैं। इसलिए आप भी लाल रंग के फूलों को अपने घर के गार्डन में जरूर लगाएं। हो सके तो दक्षिण दिशा में आप इन पौधों को लगाएं। इससे आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।

 

 

    दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज