बदायूं : मुठभेड़ के बाद गौवध करते दो अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में सिपाहियों को लगी गोली ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज गुप्ता,

बदायूं के कादरबाड़ी गांव के जंगल में थाना कादरचौक पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौवंश वध करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के हाथ में भी गोली लगी है।

आज थाना कादरचौक क्षेत्र के कादरबाड़ी गांव के जंगल में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गौवंश का वध कर रहे हैं जिस पर सुबह 4:00 बजे कादरचौक पुलिस कादरबाड़ी के जंगल में पहुंच गई और फिर गौवंश का वध कर रहे अपराधी की घेराबंदी की जिसमें पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो अभियुक्तों को पकड़ लिया तथा दो लोग वहां से फरार हो गए मुठभेड़ में बदमाशों ने जवाबी फायरिंग की जिसमें 1 पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लग गई। पकड़े गए अपराधियों के भी पैर में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस ने इनके पास से दो मोटरसाइकिल, रस्सी कुल्हाड़ी छुरी बरामद की हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment