नशे में धुत पिकअप ड्राइवर ने 10 लोगों  को हिट कर किया घायल ,तीन की हालत गंभीर , देखिये यह वीडियो

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली :  नवाबगंज तहसील के हाफिजगंज बाईपास पर एक पिकअप वाले ने  नशे में धुत होकर 10 लोगों को रौंद दिया। इस घटना से रोड़ पर चीख पुखार मच गई।  पुलिस ने मौके से पिकअप के ड्राइवर सहित तीन लोगों को हिरासत में  ले लिया।  बताया जा रहा है कि   पिकअप चालक  ने नशे की हालत में था उसने   कई ठेलों को  टक्कर  मारी । इसके बाद घटना से  गुस्साएं लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक हाफिजगंज बाईपास पर शनिवार को देर शाम एक तेजरफ्तार पिकअप ने कई लोगों को अपनी चपटे में  लिया।  बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई है उस समय काफी लोग घटना स्थल पर खड़े होकर बरेली जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे।  तभी तेजरफ्तार पिकअप ने बाईपास पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी जिसमें 10 लोगों से ज्यादा घायल हो गए। घटना स्थल पर चीख पुखार  मच गई।  कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर बरेली की ओर भागने की कोशिश कर रहा पिकअप चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसी बीच कुछ लोगों ने घायलों को रोड़ से उठाया और अस्पताल ले गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना रिठौरा पुलिस चौकी को दी।  इसके बाद रिठौरा चौकी इंचार्ज   फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को अपनी जीप में बैठाकर बरेली के जिला अस्पताल भेजा। हादसे में घायल इंतखाब , आशु गंगवार सहित एक की हालत गंभीर बताई गई  है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment