छठ महोत्सव के चारों दिन रहेंगे शुभ संयोग

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

-आचार्य मुकेश मिश्रा,

बरेली।कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी से सप्तमी तक चलने वाला चार दिनों का यह छठ पर्व इस बार कई शुभ योगों को संजोए हुए हैं। जिस कारण इस पर्व की महत्वा कई गुना अधिक बढ़ गई है। इस बार यह पर्व 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा।

 

 

छठ पर्व के पहले दिन ही शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग व्याप्त रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार शोभन योग सकारात्मक ऊर्जा को तेजी से बढ़ाता है। वही सर्वार्थ सिद्धि योग सभी मनोकामना को पूर्ण करने वाला माना गया है।

छठ पर्व के दूसरे दिन शनिवार को लोहंडा और खरना का महत्व होता है। दिन में रवि योग और रात्रि में सुकर्मा योग व्याप्त रहेगा। जो इस दिन को बहुत ही खास बना रहा है। रवि और सुकर्मा योग में पूजा -पाठ करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है।

 

 

छठ पर्व के तीसरे दिन रविवार को धृति योग का संयोग रहेगा। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा। यह योग सुख- संपदा में वृद्धि और रोग मुक्ति के कारक माने गए हैं।

चौथे दिन सोमवार यानी 31 अक्टूबर को छठ पूजा का प्रातः अर्घ देने का कार्यक्रम होगा। सूर्योदय का समय 6:32 पर होगा और इस दिन भी सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही त्रिपुष्कर योग भी बनेगा। इस योग में पूजा -पाठ का तीन गुना फल मिलता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज