जानिए भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा में कलम की क्यों होती है पूजा ,

SHARE:

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा
Advertisement

भगवान चित्रगुप्त यमपुरी के देवता है। मनुष्य के कर्मों की लेखा-जोखा इन्हीं के पास रहता है। उसी लेखा-जोखा के हिसाब से मनुष्य को कर्मों का दंड मिलता है।भगवान चित्रगुप्त मुख्य रूप से लेखा-जोखा रखने का कार्य करते हैं। इसलिए इनका मुख्य कार्य लेखनी से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि भाई दूज के दिन चित्रगुप्त जी के प्रतिरूप के तौर पर कलम का पूजन भी किया जाता है। माना जाता है कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से बुद्धि, वाणी और लेखनी का आशीर्वाद मिलता है। बता दें कि कायस्थ कुल के लोगों को भगवान चित्रगुप्त का वंशज माना जाता है। इसी वजह से कायस्थ परिवार के लोग भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन और उनके साथ कलम का पूजन इस दिन विशेष रूप से करते हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!