भगवान चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ , जगह जगह हुआ स्वागत , देखिये यह वीडियो ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। भगवान चित्रगुप्त  महाराज  की शोभा यात्रा  आज  किला थाना क्षेत्र से गाने बाजे के साथ बड़ी धूम धाम से निकाली गई।  इस शोभा यात्रा में मेयर उमेश गौतम , वन मंत्री डॉक्टर अरुण सक्सेना ,वरिष्ठ पत्रकार पवन सक्सेना , पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार , कैंट विधायक संजीव अग्रवाल , भोजीपुरा पूर्व विधायक बहोरन लाल सहित कायस्थ समाज के कई गणमान्य लोगों के साथ अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

 

भगवान चित्रगुप्त  महाराज की शोभायात्रा में कायस्थ महापुरुषों के स्वरूप को  सजाने के साथ  रथों पर बैठाया गया था। शहर के रास्तों से गुजरते हुए शोभायात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत भी किया गया। कायस्थ चेतना मंच की ओर से यह शोभायात्रा साहूकारा गेट से शुरू हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार , वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, महापौर उमेश गौतम, समाजसेवी डॉ विनोद पागवानी  ने पूजन और आरती करके शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

 

 

 

 

 

संरक्षक डा. पवन सक्सेना और अध्यक्ष संजय सक्सेना ने भी भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन किया।  भाजपा महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, अधीर सक्सेना रवि रस्तोगी, उद्योग व्यापार संगठन के व्यापारी नेता जितेंद्र रस्तोगी, मनीष अग्रवाल आदि ने भी स्वागत किया।शास्त्री मार्केट पर दवा एवं सर्राफा व्यापारियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।  इस मौके पर कायस्थ चेतना  मंच के संरक्षक डा. पवन सक्सेना और अध्यक्ष संजय सक्सेना को पगड़ी पहनाई गई ।अंत में  शोभायात्रा  गुद्दड़बाग स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त के मंदिर जाकर सम्पन्न हुई ।

 

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज