बरेली के बाजार में 11 हजार रूपए का पटाखे के साथ पानी से जलने वाले दीयों की धूम ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

 

 

 

बरेली में दिवाली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दीपावली पर उपहार के साथ पटाखों का भी एक अपना अलग क्रेज रहता है। खास तरह के चांदी के पटाखे बाजार में धूम मचा रहे हैं।पटाखे दीपावली पर गिफ्ट देने के लिए लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। रस्सी बम, फुलझड़ी, रॉकेट, सिटी बम, अनार, चरखी और चटाई रोल समेत कई तरीके के चांदी के पटाखे मौजूद हैं। जिनका वजन 104 ग्राम रखा गया है। जबकि कीमत 11 हजार रुपये है। इसके साथ ही एक चांदी का सिक्का भी इसमें दिया जा रहा है।

 

 

मिट्टी के अनार और पानी से जलने वाले दीयों की धूम

लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए बाजार में मिट्टी के दिए और मिट्टी के अनार की धूम मची हुई है लोगों ने खासा पसंद कर रहे हैं। इस बार बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दीये जगमगा रहे हैं। जिनमें पानी डालते ही उसमें लगी एलईडी लाइट जलने लगती है। खूबसूरत रोशनी लोगों का मन मोह लेती है। इन लाइटों की कीमत भी काफी किफायती है। इसके अलावा बाजार में लाइटिंग फाउंटेन, लालटेन, कलर इमोजी, बैलून लाइट, मल्टी लाइट दीये, शार्प लाइट, कलश लाइट, कलर फैन लाइट, कंदील और मल्टी कलर लाइटें भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज