पानी के धोखे में केमिकल पीने से तीन दोस्तों की हालत बिगड़ी , एक की मौत 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली में  एक परिवार में दिवाली से पहले मातम छा गया है।  मातम की वजह बानी शराब , दरसल पानी के धोखे में केमिकल में शराब को मिलाकर पी लिया , जिससे तीनों की हालत बिगड़ गई।  परिवार के लोगों ने आनन फानन में तीन को एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवकों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी  के मुताबिक  मीरगंज के मोहल्ला मालीपुरा निवासी रवींद्र (26) और भूप किशोर कस्बा में थाने के पास ही चाऊमीन का ठेला लगाते हैं। बुधवार रात्रि को उनका दोस्त रामपुर के धनोरा निवासी वेद प्रकाश वहां पहुंचा। तीनों दोस्तों ने ठेले के पास बैठकर शराब पीने लगे। पानी खत्म होने पर एक युवक सामने स्थित दूध की दुकान में रखे फ्रिज खोलकर पानी के धोखे में केमिकल की बोतल ले आया। नशे में होने के चलते तीनों ने शराब में केमिकल मिलाकर पी लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई।

 पड़ोस के लोग उनको सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने रवींद्र को मृत घोषित कर दिया। भूप किशोर और वेद प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया तीनों ठेले पर शराब पी रहे थे। पानी खत्म होने पर एक युवक दूध की दुकान के फ्रिज से पानी के धोखे में केमिकल की बोतल ले आया। उन्होंने उसको शराब में मिलाकर कर पी लिया। जिसमे एक की मौत हो गई जबकि दो की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि केमिकल दूध फाड़ने को फ्रिज में रखा था। फिलहाल घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज