News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहर

वन मंत्री के भतीजे ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर काटा हंगामा , घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ,

यूपी के  बरेली में एक बार फिर वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना के भतीजे पर  शराब पीकर जमकर हंगामा काटने का आरोप  लगा है।  आरोपी यह भी है कि मंत्री जी के  भतीजे ने  अपने साथियों की मदद से  एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की है।  रेस्टोरेंट संचालक का दावा है कि घटना उनके रेस्टोरेंट में लगे कैमरे में दर्ज हो गई है।  पीड़ित ने प्रेमनगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। हालांकि पहले भी मंत्री जी के भतीजे का नाम एक होमगार्ड के साथ मारपीट करने के मामले में चर्चा में आ चुका है।

Advertisement

 

 

पीड़ित नरेश कश्यप ने बताया कि वह  प्रेमनगर के जनकपुरी में  सत्कार रेस्टोरेंट से चलाते है।  उनका आरोप है कि आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर  रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। जब उन्होंने विरोध किया तो देख लेने की धमकी दी। पीड़ित  नरेश कश्यप  के मुताबिक  उनका  रेस्टोरेंट बंद हो चुका था। रात करीब 10:45 बजे रेस्टोरेंट में कर्मचारी अपना काम निपटाने के बाद खाना खा रहे थे। इसी दौरान जनप्रतिनिधि का भतीजा अपनी कार से साथी संग पहुंचे और  कहा कि नरेश कश्यप कहां है? उसे मैं देख लूंगा। इसके बाद आरोपित चला गया।

 

 

 

 

आरोप है कि इसके बाद दोबारा करीब 11:00 बजे आरोपित फिर पहुंचा। उसने तोड़फोड़ की। तीसरी  बार करीब 11:15 बजे फिर आया। रेस्टोरेंट्स का वाश बेसिन व काउंटर में तोड़फोड़ की। वह काफी देर तक  हंगामा करता रहा। जब तक वह वापस पहुंचे, तब तक आरोपित भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी होते ही  मौके पर प्रेमनगर पुलिस पहुंची। नरेश कश्यप ने यह भी बताया कि  पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।  फिलहाल वनमंत्री के भतीजे के दबंगई  का मामला प्रकाश में आने के बाद  एडीजी ने मामले पर संज्ञान लिया है।

Related posts

सांड ने बुजुर्ग की हमला कर ली जान , आया सामने लाइव वीडियो

newsvoxindia

खुराफातियों ने धार्मिक स्थल पर फेंका रंग , पुलिस ने मामला दर्जकर जांच की शुरू,

newsvoxindia

दिशा पाटनी का 15 सेकेंड का यह वीडियो  बेहद किया जा रहा पसंद ,देखिये यह वीडियो 

newsvoxindia

Leave a Comment