शशि सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने डांडिया महोत्सव का किया आयोजन , देखिये यह वीडियो

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

महिलाओं में देवी माँ की पूजा -अर्चना ,

अनुज सक्सेना ,

बरेली :  शशि सोशल वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले  जनकपुरी स्थित  हर मिलाप मंदिर में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष राशि पाराशरी ने बताया की संस्था हर वर्ष डांडिया महोत्सव ,करवा चौथ क्वीन, तीज महोत्सव ,आदि कार्यक्रम हर वर्ष कराती है जिसका उद्देश्य महिलाओं का उत्थान विकास और उनकी प्रतिभाओं को उजागर करना है।  आज माता रानी के दरबार में संस्था की सारी मातृ शक्तियां सज संवर कर डांडिया के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची।

 

 

सभी लोगों ने बहुत आनंद की अनुभूति की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंदू सेठी दीदी पूर्व महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा रही जो महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत रहती हैं, कार्यक्रम में सिंगल यूज  पॉलिथीन को प्रतिबंधित  करते हुए यह भी शपथ ली गई  की इस सिंगल यूज़ पॉलीथिन का प्रयोग ना हम करेंगे ना किसी को करने देंगे। कार्यक्रम में वाणी पाराशरी, अंजुला शर्मा, प्रीति गुप्ता ,उपमा त्रिपाठी ,कल्पना पाल ,अनुपम दुबे, उषा शर्मा, कंचन नीतू ,रुचि अरोरा ,प्रियंका मिश्रा, कविता, राखी सागर ,शालू सक्सेना रोली टंडन,आदि समस्त मातृ शक्तियों का सराहनीय योगदान रहा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज